मथुरा। लक्ष्मी नगर विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण करते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा।
- फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने लक्ष्मीनगर बिजलीघर का औचक निरीक्षण किया तो बिजली अफसरों में खलबली मच गई। बिल काउंटर खिड़की और रजिस्टर को देखने के बाद ऊर्जामंत्री ने लाइन लॉस कम करने पर जोर दिया। लाइन लॉस कम होने पर पर्याप्त बिजली आपूर्ति की बात कही।
शनिवार को प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा लक्ष्मीनगर बिजलीघर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने बिल काउंटर की व्यवस्था परखी, उसके बाद तत्काल बिजलीघर के रजिस्टरों को भी देखा। सबकुछ देखने के बाद ऊर्जामंत्री ने लाइन लॉस कम करने पर जोर डाला। बिजली अफसरों को ताकीद किया कि हर हाल में लाइन लॉस कम होगा तो पूरी तरह से बिजली मिलेगी। इसके लिए आज से बिजली अफसर पूरी तरह से जुट जाएं।