फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लिफ्ट के ब्रेक फ्रेल, चपेट में आकर पीएसी जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र के कस्बा गोकुल में निर्माणाधीन मकान का लिंटर डलवाते समय अचानक लिफ्ट नीचे गिर गई। पीएसी जवान चपेट में आकर घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


आगरा के थाना किरावली के गांव चैंकोरा निवासी अरुण चाहर गोकुल के मोहल्ला टीला पाड़ा में शुक्रवार सुबह अपने मकान पर काम करवा रहे थे। लिंटर डालने के लिए लिफ्ट मशीन लगाई थी। इस लिफ्ट से तीसरी मंजिल पर गिट्टी व सीमेंट पहुंचाया जा रहा था। कस्बा निवासी राहुल चौहान ने बताया इसी दौरान लिफ्ट के ब्रेक फेल हो गए। लिफ्ट भरभराकर नीचे गिर गई।

नीचे खड़े अरुण उसकी चपेट में आ गए। बेटे अभिषेक ने बताया अरुण चाहर भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके थे। उन्होंने 2018 बैच में पीएसी में बतौर सिपाही नियुक्ति पाई थी। वर्तमान में उनकी तैनाती 47वीं बटालियन पीएसी, अलीगढ़ में थी। मकान पर काम चलने के कारण छुट्टी पर आये थे। सीओ महावन संजीव कुमार राय का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें