फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शेयर बाजार में जिंदगीभर की कमाई दांव पर नहीं लगानी चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट द्वारा एमबीए के छात्र-छात्राओं के लिए इंटरनेशनल बिजनेस एंड स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्टार ट्रेडर कंपनी के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर राकेश शर्मा ने बताया कि आज के समय में पैसा सबसे अहम है। हम बचत करके धन को इस प्रकार से रखें कि बिना मूलधन खर्च किए भी कु छ न कु छ प्राप्त होता रहे। हमारा मूलधन भी सुरक्षित रहे। कहा कि शेयर बाजार में जिंदगी भर की कमाई दांव पर नहीं लगानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शेयर बाजार किसी सूचीबद्ध कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने-बेचने की जगह है। भारत में बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) दो प्रमुख शेयर बाजार हैं। इनमें लिस्टेड कंपनियों के माध्यम से शेयर बेचे और खरीदे जाते हैं। बांड, म्युचुअल फंड और डेरेवेटिव का भी व्यापार होता है। यह कार्य ब्रोकर (दलालों) के माध्यम से होता है। दलाल सिर्फ अपना कमीशन चार्ज करते हैं। सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों का मूल्य उनकी लाभ कमाने की क्षमता के अनुसार घटता-बढ़ता रहता है।
शेयर बाजार का नियंत्रण भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) के हाथ में होता है। प्रत्येक तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर कंपनियां मुनाफा कमाने पर शेयरधारकों को लाभांश देती हैं। शेयर किसी भी कार्यदिवस में ब्रोकर के माध्यम से बेचे जा सकते हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने आभार जताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें