फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खेत पर काम कर रहे किसान पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
पीड़ित के हाथ में लगी गोली।
विज्ञापन
बलदेव। बलदेव थाना क्षेत्र के गांव कंजौलीघाट में खेत पर काम कर रहे किसान पर नामजद ने जानलेवा कर दिया। आरोप है कि खेत खरीदने के विवाद में दो लोगों ने किसान के साथ मारपीट की, बंदूक से फायर किया जिससे गोली बाएं हाथ के अंगूठे को छूती हुई निकल गई। पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अछनेरा क्षेत्र के गांव बजहेरा निवासी राजेंद्र प्रसाद के नाम कंजौलीघाट में कृषि भूमि है, जिसकी देखरेख व खेती छोटे भाई जगदीश करते हैं। रविवार को जगदीश मजदूर रवि के साथ खेत पर काम कर रहे थे। पड़ोसी खेत से जुड़ा व्यक्ति अपने साथी के साथ काले रंग की चार पहिया गाड़ी से वहां पहुंचा। उसने खेत बेचने का दबाव बनाया। मना करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई।आरोपी ने जान से मारने की नीयत से बंदूक निकाली और फायर कर दिया। गोली बाएं हाथ के अंगूठे को छूते हुए निकल गई। इसके बाद दोनों आरोपी भागने में सफल रहे। बलदेव पुलिस ने निरीक्षण कर घायल को सीएचसी बलदेव भेजा। थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा ने बताया पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें