फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्मेट ने बचा ली अंशु की जान, दोस्त की मौत

Thu, 06 Apr 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हेलमेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
छटीकरा-गोवर्धन रोड पर बने रेलवे के ओवरब्रिज पर रैलिंग को तोड़ती हुई बाइक 40 फीट नीचे गिर पड़ी। बाइक सवार दोनों युवकों के गंभीर चोटें आईं। एक युवक ने हेल्मेट नहीं लगाया हुआ था। सिर में आई गंभीर चोट ने उसकी जान ले ली। 
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर को छटीकरा ओवरब्रिज पर ये हादसा हुआ। वृंदावन के गौतमपाड़ा निवासी अंशू (22) पुत्र विपिन और असम निवासी विश्वजीत (20) पुत्र नेत्र राउत जतीपुरा प्रह्लाद मुखिया महाविद्यालय से बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देकर लौट रहे थे। 

अंशु बाइक चला रहा था। उसने हेल्मेट लगाया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छटीकरा ओवरब्रिज से गुजरने के दौरान एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में बाइक मोड़ी तो वो अनियंत्रित होकर रैलिंग तोड़ती हुई चालीस फीट नीचे जा गिरी। दोनों के चोटेें आईं लेकिन विश्वजीत के सिर में लगी चोट काफी गंभीर थी। हेल्मेट लगा होने से अंशु के सिर का कुछ बचाव हुआ। 
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दोनों छात्रों को यूपी-100 ने नयति हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां विश्वजीत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। डाक्टरों के अनुसार सिर में लगी गंभीर चोट जानलेवा साबित हुई। मृतक वृंदावन स्थित सुदामा कुटी में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें