मथुरा। क्रिकेट अकादमी फॉर एक्सीलेंस के तत्वावधान में सीपी क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे सीएई कॉर्पोरेट कप में रविवार को पहला मैच लेन्स स्पोर्ट्स और ब्लॉक-11 बलदेव के बीच हुआ। ब्लॉक-11 के कप्तान अजीत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
लेन्स स्पोर्ट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। जवाब में पीछा करते हुए ब्लॉक-11 की पूरी टीम 15.1 ओवर मात्र 106 रनों पर ही सिमट गई। प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड रितेश शर्मा को दिया गया। दूसरा मैच डीपीआओ-11 और मथुरा सुपर किंग्स के मध्य खेला गया।
डीपीआओ के कप्तान इंदल प्रधान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मथुरा सुपर किंग्स 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाकर ढेर हो गई। प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड भूपेंद्र को दिया गया। संवाद