फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लेखपाल की बाइक व सरकारी अभिलेख चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख। एसआईआर के मेगा कैंप में ड्यूटी करने आए लेखपाल की बाइक चोरी हो गई। बाइक में लगी डिग्गी में दो गांवो के नक्शे समेत आवश्यक अभिलेख भी रखे हुए थे। ड्यूटी के दौरान लेखपाल दूसरे गांव जाने के लिए आए तो देखा कि बाइक गायब थी। इसे लेकर पीड़ित लेखपाल ने थाना मगोर्रा में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस बाइक व अभिलेखों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन



थाना मगोर्रा के गांव पाली डूंगरा और लोरिहा पट्टी में तैनात लेखपाल प्रेमपाल औरंगाबाद मथुरा के निवासी हैं। लेखपाल प्रेमपाल की एसआईआर के मेगा कैप के लिए दोनों ही ग्राम पंचायतों में ड्यूटी लगी हुई थी। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे लेखपाल उच्च प्राथमिक विद्यालय लोरिहा पट्टी में लगे मेगा कैंप में पहुंचे और बाइक स्कूल परिसर में ही खड़ी कर दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बाइक में लगी डिग्गी में दोनों गांवो के नक्शे, खसरा, खतौनी सहित अन्य आवश्यक अभिलेख रखे हुए थे।
ड्यूटी करने के बाद जब वे पाली डूंगरा में लगे मेगा कैंप में जाने के लिए बाइक की तरफ पहुंचे तो वहां उन्हें अपनी बाइक नहीं मिली। बाइक चोरी के होने के बाद लेखपाल के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित लेखपाल प्रेमपाल ने थाना मगोर्रा में बाइक व सरकारी अभिलेखों के चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि एसआईआर के मेगा कैंप में लेखपाल की ड्यूटी लगी हुई थी। इसी दौरान बाइक व सरकारी अभिलेख चोरी हो गए। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें