फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाता के तरुण चौधरी बने सेना में लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
लेफ्टिनेंट हर्षित सिंह - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
छाता/मथुरा। छाता और मथुरा के तीन नौजवान भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। छाता के हमीर थोक निवासी छाता के रविंद्र मेहलावत के पुत्र तरुण चौधरी ने लेफ्टिनेंट बनकर परिवार के साथ जनपद का नाम रोशन किया हैं। तरुण की दो बड़ी बहनें डॉ. प्रियंका चौधरी व डॉ. मेघना चौधरी हैं।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन चौधरी जगपाल सिंह, जसंवत चौधरी, अवतार चौधरी, नत्थी चौधरी, शिव चौधरी, सूर्य प्रताप सिंह, यादराम बाबू पहलवान, ओमवीर सिंह एडवोकेट, श्यामू लंबरदार, जसवंत सिंह प्रधान, अवतार चौधरी, नरेश कुमार, हरभजन सिंह, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, जिले सिंह फौजी आदि ने हर्ष जताया है।
इधर, मथुरा में रिटायर्ड सूबेदार प्रेमपाल शर्मा के पुत्र सौरभ शर्मा भी लेफ्टिनेंट बने हैं। सौरभ ने माध्यमिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर से प्राप्त की। वह मूल रूप से अलीगढ़ जनपद के ब्लॉक चंदौस के गांव कसेरू के निवासी हैं।
विज्ञापन

वहीं मथुरा के वेस्ट प्रताप नगर निवासी एडवोकेट जितेंद्र सिंह के पुत्र हर्षित सिंह भी सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। हर्षित ने माध्यमिक शिक्षा सेंट डॉमिनिक्स और बिरला स्कूल से पूरी की है। जिला शासकीय अधिवक्ता भगतसिंह आर्य, शिवराम तरकर, भीष्मदत्त सिंह तोमर, विजेंद्र वैदिक ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें