फालैन में हॉट स्पॉट एरिया का निरीक्षण करते एसडीएम हनुमान प्रसाद। संवाद
- फोटो : KOSI
मथुरा। जिले में आठ और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए चार लोग शामिल हैं तथा तीन युवक महाराष्ट्र के प्रवासी हैं तथा एक युवक दिल्ली का प्रवासी है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 170 हो गई है।
कान्हा की नगरी में कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब ऐसे लोगों की संख्या अधिक है तो या तो नजदीकी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं या प्रवासी हैं। रविवार को जिले में मिले आठ पॉजिटिव केसों में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया कस्बा चौमुंहा के गांव नरी निवासी 18 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय ग्रामीण और एक महिला शामिल है।
इसी तरह कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया वृंदावन के गोपालगढ़ निवासी 15 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। गोवर्धन के हाथी दरवाजा निवासी दिल्ली के प्रवासी 34 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चौमुंहा के गांव नौगांव निवासी महाराष्ट्र के प्रवासी 19 वर्षीय दो युवक और 18 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिले हैं। ब्यूरो