फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों को सैफई की सैर कराएगी सरकार

Fri, 02 Jan 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों को सैफई की सैर कराने के लिए चार जनवरी को रोडवेज की 20 बस सैफई जाएंगी। जनपद के प्रत्येक ब्लॉक से दो बसें जाएंगी। इस संबंध में शासन से आदेश प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


इटावा के सैफई में इन दिनों महोत्सव चल रहा है। इसमें बॉलीवुड कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं और विधायक से लेकर मंत्री तक शिरकत करते हैं। सभी जनप्रतिनिधियों को इसी सैफई महोत्सव का नजारा दिखाने के लिए सरकार ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, जनपद के सभी दस ब्लॉक से रोडवेज की दो बसें चार जनवरी की शाम सैफई जाएंगी।

इनमें क्षेत्रीय विधायक, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य आदि सैफई जाएंगे। इनका किराया शासन स्वयं वहन करेगा। बसों को प्रत्येक ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख कोआर्डिनेट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार जनवरी को विभाग की 20 बसें सैफई जाएंगी। इसके लिए 25 बसों को तैयार किया जा रहा है ताकि यदि रास्ते कोई बस खराब हो जाए तो दूसरी बस को भेजा जा सके।
- संतोष अग्रवाल, स्टेशन अधीक्षक, रोडवेज विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें