फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बिजली निगम में छंटनी शुरू, 62 सहयोगी संविदा कर्मी हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। विद्युत निगम के निजीकरण से पहले ही कर्मियों की छंटनी शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत सहयोगी संविदाकर्मियों से हुई है। कोसी एवं गोवर्धन डिवीजन में 62 सहयोगी संविदाकर्मी हटाए गए हैं। अब उपकेंद्र में केवल रात की ड्यूटी पर एसएसओ संग सहयोगी रहेगा।
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्रों पर ऑपरेटर एसएसओ नियुक्त हैं। आठ घंटे की शिफ्ट में इनकी ड्यूटी लगती है। इस तरह से 24 घंटे में तीन एसएसओ काम करते हैं। इनकी मदद के लिए प्रति एसएसओ एक सहयोगी संविदाकर्मी की तैनाती थी। कोसी डिवीजन में कुल 17 उपकेंद्र हैं। प्रति उपकेंद्र पर तीन कर्मी के हिसाब से कुल 51 सहयोगी संविदाकर्मी तैनात थे। ये कंट्रोल रूम संचालन में एसएसओ का सहयोग करते थे। मगर अब इनकी छंटनी की गई है।
तय किया गया है कि उपकेंद्र में दिन की ड्यूटी पर एसएसओ को कोई सहयोगी संविदाकर्मी नहीं मिलेगा। अब केवल रात की ड्यूटी (रात 10 से सुबह 6 बजे) में ही उपकेंद्र पर एक सहयोगी संविदाकर्मी रहेगा। अधीक्षण अभियंता के आदेश के बाद कोसी से 34 एवं गोवर्धन डिवीजन से 28 सहयोगी संविदा कर्मियों को हटा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन


-
अकुशल कर्मचारी थे हटाए कर्मी
विभाग के अनुसार, कोसी डिवीजन में तैनात सहयोगी संविदा कर्मी परिचालक सहायक के पद पर तैनात थे, लेकिन संविदाकर्मी कैश, कंप्यूटर ऑपरेटर, गाड़ी चालक, सर्वे कराना, डिस कनेक्शन आदि का कार्य कर रहे थे, यह कर्मी ज्यादातर अकुशल थे, जिन पर खंभे पर चढ़ना नही आता था, ऐसे कर्मी डिस कनेक्शन टीम में काम कर रहे थे।

किसकी बचेगी नौकरी, मेहरबानी पर निर्भर
छंटनी की प्रक्रिया शुरू होने के बाद संविदा कर्मियों में उथल पुथल मची है। कई संविदा कर्मी अपनी नौकरी बचाने की जुगत में जुट गए हैं। इधर, बिजली निगम के निर्देश पर अब सिर्फ रात की शिफ्ट में संविदा कर्मी ही रखने हैं। ऐसे में 34 संविदा कर्मियों की नौकरी जाएगी, इसकी लिस्ट भी जारी हो चुकी है। यह संबंधित उपकेंद्र के जेई की मेहरबानी पर होगा। इसको लेकर तरह तरह की अटकलें भी लग रहीं हैं।
-

एसएसओ का एक सहयोगी के लिए ठेकेदार फर्म को लिखा पत्र
अधीक्षण अभियंता मथुरा प्रथम की ओर से पिछले माह एक पत्र लिखा गया कि रात की पाली में एसएसओ के लिए सहयोगी संविदा कर्मी रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में कोसी एक्सईएन की ओर से ठेकेदार फर्म को एसएसओ हेल्पर का एक साल का अनुमोदन के अनुसार ही रात की पाली के लिए उपकेंद्र पर एक सहयोगी संविदा कर्मी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रति उपकेंद्र एक सहयोगी संविदा कर्मी के हिसाब से ही बिजली निगम ठेकेदार फर्म को भुगतान करेगा।


वर्जन
निगम के उच्चाधिकारियों की ओर से उपकेंद्र पर केवल रात की पाली में एसएसओ की मदद के लिए एक सहयोगी संविदाकर्मी रखने के निर्देश हैं। इसी के अनुसार अनुमोदन किया गया है। कुल 17 सहयोगी संविदा कर्मी तैनात होंगे। पहले प्रति उपकेंद्र तीन सहयोगी संविदा कर्मी तैनात थे।
विज्ञापन

- दिनेश यादुवेंद्र, अधिशासी अभियंता, कोसी डिवीजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें