इसको लेकर बार एसोसिएशन ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया। सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। बृहस्पतिवार को बार का प्रतिनिधिमंडल पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता करेगा। इसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर बार के पूर्व अध्यक्ष ठा. मदन गोपाल तथा सचिव गोपाल गौतम आई ने जिला जज विकास कुमार को हड़ताल का समर्थन न करने का ज्ञापन दिया। पूर्व सचिव गोपाल गौतम आई ने बताया कि हड़ताल के कारण अधिवक्ताओं की रोजी रोटी पर संकट आ जाएगा।
न्यायालय का कार्य से प्रभावित होगा साथ ही वादकारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने हड़ताल का विरोध किया है। जिला जज को ज्ञापन देने वालों में ठा. भूपेंद्र सिंह, भूपेंद्र उपाध्याय, ओमप्रकाश गौतम, श्याम बाबू गौतम, खेम सिंह राजपूत, उमेश राघव, गोवर्धन सिंह यादव, केके पाठक ज्ञापन देने वालों में शामिल रहे।
ये भी पढ़ें
-UP: आगरा में मकान का छज्जा भरभराकर गिरा...मच गई चीखपुकार, मासूम की माैत; तीन लोग गंभीर घायल
http://