फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: चैंबर तोड़े जाने से भड़के वकील, कलक्ट्रेट के बाहर रोड जाम कर किया प्रदर्शन

Mon, 15 Dec 2025 02:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में अधिवक्ताओं ने सोमवार की सुबह प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कलक्ट्रेट के बाहर सड़क पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन
अधिवक्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा कलक्ट्रेट परिसर में बने 150 से अधिक अधिवक्ताओं के चैम्बरों को प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराने के विरोध में सोमवार की सुबह वकील हड़ताल करते हुए सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वकीलों ने रोड जाम करते हुए जमकर हंगामा किया। डीएम मथुरा मुर्दाबाद, सिटी मजिस्ट्रेट चोर है जैसे नारे लगाते हुए अधिवक्ता जिलाधिकारी कार्यालय का घिराव करने पहुंच गए।

अधिवक्ताओं की मांग है की सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी कराई जाए और चेम्बरों का पुनः निर्माण कराया जाए। अधिवक्ताओं के हंगामे को देख भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें