फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लठामार होली पर झूमकर बरसी ‘बरखा रानी’

विज्ञापन
मथुरा। बरसाना की हुरियारिनें लठामार होली में नंदगांव के हुरियारों पर लाठियां भांजती हुईं। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। छैलछबीली हुरियारिनों के लठ्ठ प्रहार और मस्ती में डूबे हुरियारों द्वारा ढालों की ओट में खुद को बचाने की लीला जब रंग-रंगीले बरसाना में हुई तो मानो द्वापर युग सजीव हो उठा। होली के स्वागत को इंद्र भगवान भी प्रसन्न हुए और जमकर बारिश हुई। लठामार होली की लीला की जीवंतता का आलम ऐसा था कि इसे देखने के लिए आंखें लालायित थीं और दिल इस रंग से सराबोर होने को मचल उठते थे। आनंद का समा ऐसा बंधा कि इंद्रदेव भी इस लीला को देखकर चकित हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को शाम लगभग चार बजे जैसे ही कस्बे की रंगीली गली से लठामार होली शुरू हुई तभी बरसात शुरू हो गई। हुरियारे, हुरियारिन और तीन लाख से ज्यादा की संख्या में श्रद्धालु तो इस पल का बड़ेे ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे तभी तेज बरसात के मध्य अपने आराध्य की इस अद्भुत और अलौकिक लीला के दर्शन कर धन्य हो गए और खुशी से राधारानी के जयकारे लगाने लगे।
राधारानी और नंदलाला के जयकारों से राधानगरी गुंजायमान हो उठी। फाग खेलन बरसाने आये हैं नटवर नंद किशोर...के गायन के साथ ही होली का माहौल बन उठा। इस होली के बारे में ग्रंथों में जिक्र है कि बरसाना की होली देखने के लिए देवगण भी आते हैं। पौराणिक तथ्य कुछ भी रहे हों, मगर होली आज हुरियारे और हुरियारिन के स्वागत को भी इंद्रदेव मेहरबान नजर आए। बरसाने में होली पर ऐसा रंग बरसता है जिसमें सराबोर होने के लिए सांसारिक दुनिया ही नहीं, तीनों लोक भी उतावले रहते हैं। आज तो साक्षात इंद्रदेव भी बरस रहे थे।
विज्ञापन

सुबह से सूरज की तेज किरणें उल्लास से सराबोर थीं। दोपहर में जैसे ही नंदगांव से हुरियारों के आने की खबर मिली, सूरज की किरणों का तेज धीरे-धीरे कम होता गया। राधारानी मंदिर से पूजा करके रंगीली गली में उतरते हुरियारों की शरारत के साथ होली का आनंद बढ़ने लगा था, लठामार होली का जुनून, उल्लास चरम की ओर बढ़ रहा था और तभी तेज बरसात होने लगी।

बरसाना की हुरियारिनें लठामार होली में नंदगांव के हुरियारों पर लाठियां भांजतीं हुईं।- फोटो : MATHURA

मथुरा। बरसाना की हुरियारिनें लठामार होली में नंदगांव के हुरियारों पर लाठियां भांजती हुईं।- फोटो : MATHURA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें