फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: बरसाने की लठामार होली के लिए हो जाएं तैयार, रोडवेज ने चलाईं 110 बसें; नहीं होगी कोई परेशानी

Mon, 10 Feb 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Lathmar Holi 2025: बरसाना में लठामार होली नाै मार्च को है। ऐसे में यहां आने वाले भक्तों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए रोडवेज निगम भी तैयारी में जुटा है। विभाग की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
रोडवेस बस अड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा। बरसाना में 9 मार्च को होने वाली लठामार होली की व्यवस्थाओं में रोडवेज निगम ने अतिरिक्त बसें संचालित करने का प्लान तैयार कर लिया है। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि इस बार 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद को लेकर बरसाना के रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इस बार 110 बसों का संचालन की रूपरेखा बनाई है।
विज्ञापन


रोडवेज डिपो के वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि 14 मार्च को होली है, लेकिन बरसाना में 9 मार्च को लठामार होली होगी। इसके लिए मथुरा-बरसाना रूट पर 110 अतिरिक्त रोडवेज बसें चलेंगी, जिससे की बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को वहां तक पहुंचने में कोई समस्या न आए।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष रोडवेज ने 70 बसों का संचालन इस रूट पर किया था, लेकिन इस बार 40 और अधिक बसें इस रूट पर संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि कन्हैया के ब्रज में इस बार होली पर लगभग 27 लाख लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। इसमें से करीब दो लाख बरसाना की लठामार होली में पहुंचते थे, मगर इस बार बरसाना में करीब 5 लाख लोगों के आने की संभावना है।
विज्ञापन


दूसरे डिपो से आएंगी बसें
डिपो के अधिकारियों ने बताया कि मथुरा रोडवेज डिपो से 154 बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर होता है, बरसाना में होली पर अतिरिक्त बसों की मांग को लेकर आगरा, फिरोजाबाद सहित अन्य डिपो से बसें मथुरा आएंगी, जिनको बरसाना के साथ अन्य मार्गों पर संचालन होगा। उन्होंने बताया कि बरसाना को जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ कई जिलों से पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें