फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा: दो वर्ष के मासूम ने दी मुखाग्नि, छलक पड़ी हर आंख; नारों से गूंजा क्षेत्र

Mon, 05 Feb 2024 03:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा में एयरफोर्स जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। दो वर्ष के मासूम ने मुखाग्नि दी तो हर आंख छलक पड़ी। नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। 
विज्ञापन
एयरफोर्स जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा: दो वर्ष के मासूम ने दी मुखाग्नि, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बलिदानी एयरफोर्स जवान का पार्थिव शरीर सोमवार को गांव पहुंचा। जवान के अंतिम दर्शन को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। घर में चीख पुकार मची रही। वहीं लोग 'जब तक सूरज चांद रहेगा हरवीर तेरा नाम रहेगा' नारे लगाते रहे। साथ में आए एयरफोर्स जवान और अधिकारियों द्वारा सलामी दी गई। दो वर्ष के मासूम बेटे ने पिता की चिता को आग लगाई तो हगर आंख छलक पड़ी। 

विज्ञापन


बताते चलें कि विकासखंड राया के इटौली गांव निवासी मुकेश चौधरी का इकलौता लड़का हरवीर सिंह (25) एयरफोर्स का जवान था। वर्तमान में वह हैदरबाद हकिमपेट में तैनात थे। हरवीर वर्ष 2017 में वायुसेना में सीपीएल के पद पर भर्ती हुए थे। बताया गया कि वह जहाज की रिपेयरिंग कर रहे थे। इसी समय हादसा हो गया। इसमें हरवीर की जान चली गई। 

चार वर्ष पूर्व हुई थी शादी 

खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। जवान की शहादत की खबर मिलते ही आसपास गांवों के लोग भी पहुंच गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। परिजन ने बताया कि चार वर्ष पूर्व हरवीर का शादी राया क्षेत्र के ही नुनेरा हगांव निवासी पूर्णिमा के साथ हुई थी। उनको दो साल का बेटा है। 

छह दिन बाद आना था घर

मां गुड्डी देवी ने बताया कि हरवीर अपनी पत्नी और बेटे लवेश के साथ ही हैदराबाद में ही रहते थे। फोन पर बात होने के दौरान हरवीर ने 10 फरवरी को गांव आने के लिए कहा था। मात्र छह दिन बचे थे। उसके आने से पहले उसकी शहादत की खबर आ गई। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें