फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जीपीएस तोड़कर ट्रक से उड़ाए 30 लाख के लैपटॉप और टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गुरुग्राम से फ्लिपकार्ट का सामान लेकर कोलकाता जा रहे ट्रक चालक ने साथियों के साथ ट्रक का जीपीएस उपकरण तोड़कर गायब कर दिया। दो दिन तक ट्रक को अपने कब्जे में रखा और उसमें से 30 लाख रुपये के लैपटॉप-टैबलेट समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। ट्रक स्वामी की शिकायत पर पुलिस ने सारा सामान बरामद कर अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अब चारों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में प्रशिक्षु आईपीएस रिफाइनरी थाना प्रभारी जयबिंद गुप्ता ने बताया कि दिल्ली की फर्म शिव शक्ति कॅरिअर के स्वामी ने 30 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई। कहा कि गुरुग्राम से फ्लिपकार्ट का सामान लेकर उनका ट्रक कोलकाता जा रहा था। इसी दौरान ट्रक रिफाइनरी क्षेत्र से गायब हो गया है। चालक का कोई पता नहीं लग रहा है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया तो ट्रक फैक्ट्री एरिया के पास एक बाड़े में मिला। पुलिस ने ट्रक बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इनमें बरसाना के नगला सहार निवासी रिजवान, मोहब्बत, गांव हाथिया निवासी चालक नासिर और हरियाणा के जिला नूहं के थाना तावडू पिपाका निवासी हासिम के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक समेत 90 लाख रुपये का सामान भी बरामद किया है। इसमें 30 लाख रुपये के लैपटॉप-टैबलेट समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं। पूछताछ में चालक नासिर ने बताया कि वह ट्रक चालक है।
विज्ञापन

वे गुरुग्राम से इलेक्ट्रॉनिक सामान ट्रक में लोड कर कोलकाता स्थित फ्लिपकार्ट वेयरहाउस जाते थे। रास्ते में ट्रक रोककर मोहब्बत ग्राइंडर से सील काट देता था और फिर हर बैग से एक-एक आइटम चोरी कर लेते थे। ट्रक में से 55 टैबलेट और 10 मोबाइल समेत अन्य उपकरण किए थे। चोरी के बाद सील को यथास्थिति कर दिया जाता था ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें