फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में भाजपा नेता सहित छह घायल

विज्ञापन
सीएचसी बरसाना पर एंबुलेंस से घायलों को उतारते कर्मचारी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। जमीन के विवाद में नंदगांव में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। हमले में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित छह लोग लहूलुहान हो गए। हमलावरों ने हथौड़ा से पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं उसके पिता पर वार किए जिससे दोनों के पैरों में फैक्चर हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

नंदगांव के ज्ञान का थोक निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रनवीर चौधरी एवं रोहताश चौधरी के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। रोहताश ने पूर्व में भी रनवीर व उसके परिवारीजनों के साथ मारपीट की। इसकी एफआईआर थाना बरसाना में दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी उल्टा पुलिस रनवीर व उसके परिजनों को ही परेशान करती रही।
शुक्रवार को आरोपी रोहताश ने साथियों के साथ रनवीर व उसके परिवार पर हमला बोल दिया। वहीं हमलावरों ने कुंवर, ओमी व गोपाल को लाठी-डंडों से मारा पीटा। गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा है। राम हरी ने रोहताश, रमेश, दीपक, पप्पी, रमेश, किरन, प्रियंका, सुनीता सहित आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना बरसाना में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाषचंद पांडेय ने बताया कि नामजद सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें