फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरीर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंकदरपुर निवासी हरियोम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि तीन साल पूर्व जिला बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ गांव नगला जगत निवासी जितेंद्र यादव से मुलाकात हुई थी। उसने उच्च अधिकारियों से जानकारी होने की बात कही और कहा कि तुम्हारी बेटी ने नेहा को यूपी पुलिस और तुम्हारे बेटा सौरभ की एयरफोर्स में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। आरोप है कि जितेन्द्र यादव ने उनकी मुलाकात लखनऊ में तीर्थ विकास अपार्टमेंट में तैनात स्वाती गुप्ता और बुलंदशहर जिला पंचायत में तैनात पीसीएस अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी से कराई। जितेन्द्र ने नौकरी की एवज में 20 लाख रुपये की मांग की।
9 लाख रुपये यूपीआई से ट्रांसफर किए। और एक्सिस बैंक मथुरा के अलग-अलग तीन चैक के जरिए सौरभ निवासी ललितपुर और अभय के नाम 11 लाख रुपये जारी किए। आरोप है कि जब मेरी बेटी व बेटे की नौकरी नहीं लगी तो मैंने जितेन्द्र से रुपये वापिस मांगे तो वह मेरे घर पर आया और मुझे धमकाने लगा कि अब तूने रुपये मांगे तो तेरे परिवार को मरवा दूंगा। सुरीर पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें