फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दरिदों की रीढ़ तोड़ेंगी वर्दी वाली बेटियां

Thu, 04 Aug 2016 11:29 PM IST
पुनीत शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की महिला पुलिसकर्मियों को अपराधियों से निपटने का हर तरीका सिखाया जाएगा। दरोगा से कांस्टेबल तक को स्पेशल ट्रेनिंग देने का फैसला किया गया है। थानों के साथ ही पुलिस के साइड महकमों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों के लिए साल भर में पांच कैप्सूल कोर्स चलाए जाएंगे। इसी महीने शुरू होने वाली छह हजार महिला पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग में भी कई अतिरिक्त चैप्टर शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को देखते हुए महिला फोर्स को मजबूत करने की तैयारी हो रही है। राज्य सरकार भी महिला हेल्पलाइन के साथ ही कई विशेष दस्ते तैयार करने पर जोर दे रही है। इन सबके के लिए महिला पुलिसकर्मियों को स्पेशल ट्रेनिंग दिलाई जानी है। यह विवेचना की भी एक्सपर्ट बनेंगी। वैज्ञानिक तफ्तीश की बारीकियां भी सीखेंगी।

साइबर क्रिमिनल पर नकेल के लिए आईटी एक्सपर्ट इन्हें प्रशिक्षण देंगे। डीजी ट्रेनिंग सुलखान सिंह ने सभी पीटीसी, पीटीएस और आरटीसी प्रभारियों को पत्र भेजकर अपने यहां जूडो कराटे और मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक गेस्ट लेक्चरर के रूप में बुलाने को कहा है। यह एक्सपर्ट महिला कांस्टेबिलों को प्रशिक्षण देंगे। किस तरह बिना शस्त्रों के प्रयोग किए बदमाशों को काबू किया जा सकता है इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। डीजी ट्रेनिंग ने बताया कि महिला कांस्टेबिल के बेसिक कोर्स में भी इसे शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


पर्यटन वाले शहरों में प्राथमिकता से चलेंगे कोर्स
शासन का मानना है कि पर्यटन वाले शहरों में तमाम लोग परिवार के साथ पहुंचते हैं। लिहाजा इन जगहों पर सुरक्षा के खास इंतजाम होने चाहिए। आगरा, मथुरा, इलाहाबाद और वाराणसी समेत वह सभी शहर चुने जा रहे हैं, जहां बाहरी लोगों का आना जाना ज्यादा रहता है। यहां सभी महिला पुलिसकर्मियों को कैप्सूल कोर्स के जरिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। तैनाती वाले क्षेत्र की धरोहर के बारे में भी इन्हें पढ़ाया जाएगा। डीजी ट्रेनिंग का कहना है कि अभी तो बेसिक कोर्स चल रहा है। जब ट्रेनिंग सेंटर खाली हो जाएंगे तब प्रशिक्षण कराया जाएगा।   

छह हजार महिला कांस्टेबिलों की ट्रेनिंग इसी महीने से
छह हजार महिला कांस्टेबलों की बेसिक ट्रेनिंग इसी महीने से शुरू होने जा रही है। हालांकि ट्रेनिंग मुख्यालय ने तो 10 अगस्त की तिथि प्रस्तावित की है लेकिन मुहर पुलिस हेडक्वार्टर से ही लगेगी। प्रदेश के 17 पुलिस केंद्रों पर ट्रेनिंग कराई जानी है। ट्रेनिंग पर जाने वालों में आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फैजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, एटा, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर तक की महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। डीजी ट्रेनिंग ने बताया कि महिला कांस्टेबल के बेसिक कोर्स में कई चैप्टर बढ़ाए गए हैं। ताकि हर चुनौती का सामना करने को यह तैयार हो सकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें