फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laddu Ki Holi 2025: श्रीजी के आंगन में अबीर गुलाल के साथ बरसे लड्डू...अद्भुत दृश्य; हर ओर राधे-राधे की गूंज

Fri, 07 Mar 2025 09:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बरसाने में होली मनाने के लिए देश-विदेश से लोग यहां आते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को रंगोत्सव की शुरुआत करने के बाद ही बरसाना के लाडलीजी मंदिर में होली का धमाल शुरू हो गया है।
 
विज्ञापन
Laddu Holi in Radharani Temple - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीजी के आंगन में लड्डू होली पर  निराला ही नजारा था। जिधर देखो उधर  गुलाल के उड़ते बादल दिखाई पड़ रहे थे। तो वहीं श्रीजी के आंगन में बरसते लड्डुओं की मिठास से भाव-विह्वल पांडा का नृत्य देख श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। राधे राधे के जयघोष के समूचा वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन


शुक्रवार को कस्बे के श्रीजी मन्दिर में लड्डू होली का आयोजन किया गया। लाडली के धाम में लड्डू होली देखने के लिए सुबह से ही श्रद्धालु का जनसैलाब उमड़ने लग गया। लड्डू होली की मस्ती में मदमस्त हुए श्रद्धालु भाव विभोर होकर लाडली जी मन्दिर की ओर बड़ रहे थे। देखते ही देखते मन्दिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। चाहुंओर राधे ही राधे के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजयमान हो उठा। 



 
Trending Videos

लड्डुओं को पाने को लालायित दिखे श्रद्धालु
राधाकृष्ण की दिव्य प्रेम की लड्डू होली का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु बरसाना पहुंचे। शाम के जैसे ही पांच बजे तो लाडली जी मन्दिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वृषभान नंदनी भी शीशमहल में विराजमान होकर अपने भक्तों पर लड्डूओं की बरसात कर रहीं थी। वहीं लोग प्रसाद रूपी लड्डुओं को पाने को लालायित दिखे। छोटे बडे, ऊंच नीच, अमीर गरीब का भेद मिटा कर सबने समान भाव से लड्डू लूटे। 

 
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम
मंदिर में करीब सवा घंटे तक चली इस लड्डू होली के दौरान टनो लड्डू लुटाए गए। पूरा श्रीजी का आंगन अबीर गुलाल की बरसात से अट गया। अबीर गुलाल में सराबोर श्रद्धालु मस्ती के साथ नाच रहे थे। वहीं श्रद्धालु एक दूसरे पर गुलाल वर्षाकर अपने आप को धन्य मान रहे थे। वहीं भरतपुर की रहने वाली  भावना ने बताया कि जैसा हमने लड्डू होली के बारे में सुना था। सो उससे अधिक रस देखने को मिला । वहीं पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी भी लड्डू होली की सुरक्षा व्यवस्था को बनाने के लिए देर शाम तक डटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें