फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसन-बूंदी के लड्डू से बरसेगा होली का उल्लास

Sat, 04 Mar 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
लड्डू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रज में होली के उल्लास में श्रद्धालु मदमस्त है। रमणरेती में रंगों की बौछार और गुलाल की मार के बाद अब बारी बरसाना की लड्डू मार होली की है। 
विज्ञापन


ब्रज में होली का उल्लास वसंत पंचमी से ही छाने लगता है। बरसाना की प्रमुख लठामार होली से ठीक पहले लड्डू होली देखने की लालसा लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरसाना पहुंचने लगे हैं। इस होली का भाव ‘नंदगांव कौ पांडौ, ब्रज बरसाने आयौ’ पंक्ति से समझा जा सकता है। राधारानी के गांव से भगवान श्रीकृष्ण के गांव नंदगांव होली खेलने का निमंत्रण लेकर सखियां जाती हैं। 

इस निमंत्रण की स्वीकारोक्ति के लिए नंदगांव से पंडा आता है। जैसे ही ये सूचना सेवायतों को लगती है वो मंदिर प्रांगण में नृत्य करने लगते है। इधर छतों पर खड़े श्रद्धालु लड्डुओं की बरसात करने लगते है। देश और विदेश से आए श्रद्धालु राधारानी के इस प्रसाद को पाने के लिए मचल उठते हैं। बरसाना के राधारानी मंदिर में लड्डू होली का आयोजन पांच मार्च को है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों पर तैयार होने लगे लड्डू
मिष्ठान विक्रेता बबलू ने बताया कि उनके यहां करीब 100 किलो लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। लड्डू होली में श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार लड्डू खरीद कर ही मंदिर की सीढ़ी पर चढ़ते है। इस दिन करीब 1100 किलो लड्डुओं को प्रसाद के रूप में बरसाया जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें