फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पानी के तेज बहाव से यमुना में डूबे मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गऊघाट पर नलकूप बोरिंग का कार्य समाप्त होने के बाद यमुना में नहाने गए मजदूर की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों को 24 घंटे बाद शव पानी में उतराता मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गोविंद नगर क्षेत्र के जयसिंहपुरा खादर निवासी इब्राहिम (40) शनिवार शाम छह बजे गऊघाट पर नलकूप बोरिंग का कार्य कर रहे थे। काम खत्म होने के बाद वह स्नान के लिए यमुना में उतर गए। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में वह डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से इब्राहिम को काफी तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह भी गोताखोरों ने तलाश की पर प्रयास विफल रहा।
विज्ञापन

शाम को गोकुल बैराज के पास इब्राहिम का शव यमुना में उतराता मिला है। सीओ भूषण वर्मा ने बताया है कि इब्राहिम का शव गोकुल बैराज के पास मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें