फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मजदूरी मांगने पर मजदूर और रिश्तेदारों को पीटा, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख। मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव ऊंचागांव में दबंगों ने मजदूरी के पैसे मांगने पर मजदूर की लाठी-डंडे और सरिया से मारपीट कर दी। आरोप है कि बीच बचाव के लिए आए मजदूर के रिश्तेदारों से भी मारपीट की गई। हमले में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, तहरीर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन




थाना मगोर्रा के गांव ऊंचागांव निवासी देवी सिंह मजदूरी का काम करते हैं। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे मजदूर देवी सिंह गांव के ही खैम सिंह से मजदूरी के दो हजार रुपये मांगने के लिए गए थे। खैम सिंह ने पैसे नहीं दिए और देवी सिंह से गाली गलौज कर मारपीट कर दी। जब देवी सिंह वहां से अपनी जान बचाकर भागे तो खैम सिंह अपने साथियों के साथ मजदूर के घर में घुस गए। यहां घर में घुसकर फिर से जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर परिजन और रिश्तेदार भी आ गए। आरोप है कि हमले में मजदूर की बहन पिंकी और बहनोई विजय भी घायल हो गए। जैसे ही मौके पर भीड़ बढ़ने लगी, वैसे ही आरोपी धमकी देकर भाग गए। मजदूर की तहरीर पर पुलिस ने खैम सिंह, अजय, विष्णु और कुमरपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें