सौंख (मथुरा)। मगोर्रा के गांव बछगांव में एक सप्ताह पूर्व किसान के खेत लगे हरे पेड़ गांव के ही नामजदों ने काट दिये। इसे लेकर किसान ने पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। नामजदों के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश दिये। तहरीर के अनुसार गांव बछगांव के विक्रम, बलवीर, गिर्राज ने किसान गोविंद के खेत पर नीम, शीशम, बेरीया, शरद आदि के हरे पेड़ों को काट दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंच गई। इसे लेकर किसान गोविंद सिंह की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली। चैकी प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट कर ली गई है। जल्द जांच कर कार्यवाही की जायेगी। -------------------------------
मामले की रिपोर्ट कॉपी
- फोटो : AMAR UJALA
मामले की रिपोर्ट कॉपी