फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मूसलाधार बारिश से गिरे कच्चे मकान, बाल बाल बचे परिवार के लोग; प्रशासनिक टीम ने जानकारी जुटाई

Mon, 09 Sep 2024 07:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में मूसलाधार बारिश से कच्चे मकान गिर गए। परिवार के लोग बाल बाल बचे। प्रशासनिक टीम ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन
Mathura News: मूसलाधार बारिश से गिरे कच्चे मकान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार और रविवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से कच्चे मकान ढह गए। वहीं आकाशीय बिजली गिरने से दर्जनों बिजली के उपकरण फुंक गए। मकान गिरने परिवार के लोग बाल बाल बच गए। प्रशासनिक टीम ने मौका मुआयना करके जानकारी ली है।  

विज्ञापन


जिले में तीन दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे मांट क्षेत्र में ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा गढ़ी बालकिशन में नंद किशोर का कच्चा मकान गिर गया। हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। इसके साथ ही सुबह आकाशीय बिजली की गर्जना से दर्जनभर से अधिक बिजली के उपकरण फुंक गए।

इसके आलावा राजवीर के मकान पर बिजली गिरने से मकान की टहल टूटकर नीचे गिर गई। साथ ही गढ़ी बालकिशन में राजवीर और मन्नू का मकान भी गिर गया। सूचना मिलने पर तहसील से अधाकारियों की टीम गांव पहुंची। मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। राजस्व निरीक्षक राजकुमार वर्मा में बताया कि बारिश के कारण जो भी नुकसान हुआ है, उसका आंकलन करके रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें