नौहझील। नौहवारी-नरवारी कुश्ती अकेडमी के तत्वावधान में शनिवार को मोरकी इंटर कॉलेज के मैदान में पहली बार मैट पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय पहलवान चिराग नौहवार को नौहवारी-नरवारी का बलराम चुना गया। कल्लन पहलवान को नौहवारी-नरवारी का गौरव तथा विष्णु पहलवान मथुरा को अभिमन्यु चुना गया।
देर शाम तक नौहवारी-नरवारी केसरी के लिए हरिओम पहलवान खाजपुर व आर्यन पहलवान फिरोजपुर के बीच मुकाबला जारी रहा। निर्णायक की भूमिका अंतरराष्ट्रीय कोच प्रताप पहलवान, अंतरराष्ट्रीय कोच रामकिशन पहलवान व स्कोरर की भूमिका भारत भीम पवन पहलवान, रमेश पहलवान, शिवाले पहलवान, हरेंद्र पहलवान ने निभाई। दंगल का संचालन जनार्दन पहलवान व मेघश्याम सिंह ने किया।
इससे पहले दंगल के मुख्य अतिथि रालोद नेता योगेश नौहवार व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एचपी सिंह परिहार ने पहलवानों के हाथ मिलवाए। साथ ही दंगल के विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार व बुर्ज भेंट कर सम्मानित किया गया। योगेश नौहवार ने कहा कि मैंने तीन साल पहले अपने क्षेत्र में मैैट पर कुश्ती दंगल कराने का सपना देखा था। जो आज साकार हो गया।
एचपी सिंह परिहार ने कहा कि मल्ल विद्या ब्रज क्षेत्र की शान है। इस तरह के दंगलों के आयोजन के लिए वो हरसंभव सहयोग करते रहेंगे। दंगल के आयोजक व नौहवारी.नरवारी कुश्ती अकेडमी के संचालक पिंटू पहलवान, संजीव पहलवान, जिला सहकारी बैंक के निदेशक राजवीर सिंह नौहवार, देवेंद्र सिंह उर्फ छोटू, सत्यपाल प्रधान, जगवीर नौहवार, राजेंद्र पहलवान, राजू प्रधान, नरेश पहलवान, रविंद्र प्रधान रहे। इस दौरान महिला कुश्ती विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। महिला पहलवानों में गीतांजलि मथुरा, पूनम चौधरी अकेडमी व प्रियंका चौधरी अकेडमी ने अपने-अपने मुकाबले में जीत हासिल कर खूब तालियां बटोरीं।
फोटो-43 नौहझील के दंगल में पहलवानों के हाथ मिलवाते रालोद नेता योगेश नौहवार व अन्य।- फोटो : MATHURA