वृंदावन परिक्रमा मार्ग से ब्रह्म ऋषि देवरहा बाबा घाट के बनने वाली सड़क के लिए बालू को समतल करती प?
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। कुंभ मेला की तैयारियां अब वृंदावन में नजर आने लगी हैं। शुक्रवार को मेला स्थल पर झाड़ियां साफ करने के लिए दो पोकलेन लगाई गई हैं। इसके अलावा परिक्रमा मार्ग से मेला क्षेत्र में देवरहा बाबा आश्रम के लिए सड़क निर्माण का काम भी शुरू हो गया है।
वृंदावन कुंभ मेला से जुड़े अफसरों के निरीक्षण के बाद अब तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पोकलेन से जमीन को समतल करने का काम हो रहा है। साफ-सफाई कर क्षेत्र में भरे हुए जल को भी निकाला जा चुका है। इसके अलावा परिक्रमा मार्ग से कुंभ मेला के मुख्य प्रवेश द्वार से देवरहा बाबा आश्रम के सामने यमुना तक सड़क निर्माण का काम भी शुरू हो गया है। सड़क निर्माण के लिए फिलहाल बालू बिछाई जा रही है। इस निर्माणाधीन सड़क के दोनों ओर पौधे रोपित किए जा चुके हैं।