फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अंतर महाविद्यालय रग्बी प्रतियोगिता में केआरपीजी कॉलेज का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला-पुरुष रग्बी प्रतियोगिता में केआर पीजी कॉलेज की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 19 व 20 मार्च को रेलवे कैंट के मैदान पर हुआ था। इसमें विवि से संबद्ध करीब 12 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

टीम के कोच एवं मैनेजर डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि महिला वर्ग में कॉलेज की टीम ने क्वार्टर फाइनल में एकमें कॉलेज आगरा और सेमीफाइनल में एक कॉलेज शिकोहाबाद को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में छलेसर कैंपस, आगरा के साथ कड़े संघर्ष में निर्धारित समय और अतिरिक्त समय तक स्कोर बराबर रहने पर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। टीम में पूजा, पूजा चौधरी, प्रिया धनकर, प्रीति, आकांक्षा गौतम, भावना मिश्रा, सपना, संजना, गुनगुन, अश्विनी, नीलम व कनिष्का शामिल रहीं।
वहीं, पुरुष वर्ग के शुरुआती मुकाबलों में पुरुष वर्ग की टीम ने अंजलि कॉलेज और शिकोहाबाद की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में छलेसर कैंपस आगरा के साथ रोमांचक मुकाबले में निर्धारित व अतिरिक्त समय तक स्कोर बराबर रहा। अंततः टॉस के आधार पर परिणाम घोषित हुआ। इसमें कॉलेज की टीम उपविजेता रही। टीम में सौरव, अरुण, बलराम, रोहित, अजीत, गौरव, अभय, कृष्णा शामिल रहे। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 2 अप्रैल से भुवनेश्वर में होने वाली अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में विवि का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें