फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी: कन्हैया के जन्मोत्सव पर आसमान भी होगा कृष्णमय, पहली बार 500 ड्रोन से दिखाई जाएंगी कृष्ण लीलाएं

Mon, 24 Aug 2026 07:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। पहली बार ड्रोन से कृष्ण लीलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दाैरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी आसमान में होने वाली अनूठी कृष्ण लीलाओं के साक्षी बनेंगे।
 
विज्ञापन
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, मथुरा - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार मथुरा में आस्था और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर जहां मध्यरात्रि में जन्माभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय होगा, वहीं आसमान में भी कन्हैया की लीलाएं साकार होती नजर आएंगी। पहली बार 500 ड्रोन के जरिए श्रीकृष्ण की लीलाओं का भव्य-दिव्य प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ लक्ष्मी एन ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए परिषद की ओर से लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं। जन्माष्टमी पर चार सितंबर की रात नौ से 10 बजे के बीच ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा। 500 ड्रोन एक साथ आसमान में उड़ान भरेंगे और विभिन्न आकृतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी लीलाओं को प्रदर्शित करेंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी आसमान में होने वाली अनूठी कृष्ण लीलाओं के साक्षी बनेंगे।

अयोध्या, बनारस और सोमनाथ के पैटर्न पर मथुरा में होगा ड्रोन-शो
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर ड्रोन शो के जरिए भगवान श्रीकृष्ण की 12 लीलाओं के दृश्य आसमान में प्रदर्शित किए जा चुके हैं। वहीं गुजरात के सोमनाथ मंदिर, अयोध्या और बनारस भी दिव्यता से ड्रोन शो का आयोजन किया गया। इसी तरह मथुरा में भी जन्माष्टमी पर इसका आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें