विशेषज्ञों के मुताबिक धूप से दूरी और पोषक तत्वों की कमी महिलाओं में कैल्शियम के स्तर को प्रभावित कर सकती है। दूध-दही, हरी सब्जियां, संतुलित आहार, व्यायाम और पर्याप्त धूप से हड्डियों की सेहत बेहतर रखने में मदद मिलती है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
धूप में त्वचा के काले पड़ने के डर से महिलाएं सुबह की गुनगुनी धूप से दूरी बना रही हैं, जिसका सीधा असर उनकी हड्डियों की सेहत पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक 30 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं के शरीर में कैल्शियम का स्तर कम होने लगता है। पर्याप्त विटामिन-डी न मिल पाने के कारण शरीर कैल्शियम को ठीक से अवशोषित नहीं कर पाता, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
विज्ञापन
लेडी लाॅयल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता किरण ने बताया कि महिलाओं में कैल्शियम की कमी के पीछे कई प्रमुख कारण हैं। धूप से दूरी बनाने के अलावा आहार में विटामिन-डी, हरी सब्जियों और पोषक तत्वों की कमी से हड्डियों के लिए जरूरी कैल्शियम घटने लगता है। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ आंशु ने बताया कि महिला मां बनती है और शिशु को स्तनपान कराती है तो उसके शरीर का कैल्शियम बच्चे के विकास के लिए स्थानांतरित होता है। इस दौरान अगर सही पोषण न मिले तो शरीर में कैल्शियम की कमी और बढ़ जाती है। संवाद
- दूध, दही और छाछ को रोजाना के आहार में शामिल करें।
- हरी पत्तेदार सब्जियों सहित संतुलित शाकाहारी भोजन लें।
- रोजाना सुबह-सुबह हल्की धूप में करीब आधे घंटे तक जरूर टहलें, ताकि शरीर को प्राकृतिक विटामिन-डी मिल सके।
- नियमित रूप से योग और व्यायाम करें, जिससे हड्डियां मजबूत रहें और कैल्शियम का स्तर संतुलित बना रहे।