फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खुफिया विभाग में बताकर कृष्ण भक्त से चार लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। एक व्यक्ति ने खुफिया विभाग में बताकर एक कृष्ण भक्त से चार लाख रुपये की ठगी कर ली है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से इस शिकायत की है। परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्णा वाटिका निवासी विजय हलधर ने बताया कि तीन माह पहले उसकी मुलाकात इस्कॉन मंदिर में एक व्यक्ति से हुई।
विज्ञापन

उसने अपने को खुफिया विभाग में बताया कहा कि वह सीक्रेट मिशन पर आए हैं। मित्रता होने पर आरोपी ने विजय के साथ प्रस्ताव रखा कि उसके लिए किराए पर फ्लैट ले लो। जिसका आधा किराया दोनों बांट लेंगे। आरोपी की बात में आकर दोनों ओमैक्स में किराये पर रहने लगे। जब खर्चे की बात आई तो बताया आरोपी ने बताया कि उसका बैंक खाता फ्रीज हो गया है। अलग-अलग बहाने से साढ़े तीन लाख रुपये खर्च करा लिए। 50 हजार रुपये नकद ले लिए।
इसके बाद वह कमरे से चला गया। उसके जाने पर जब उसके बारे में पता चला कि वह बहाने से कई और लोगों के साथ भी लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें