फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बदला-बदला नजर आएगा कोसीकलां का रामलीला मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। ब्रज मंडल के ऐतिहासिक भरत मिलाप चौक के सौंदर्यीकरण के बाद अब रामलीला मैदान जल्द ही बदला-बदला नजर आएगा। इसके लिए सरकार ने वंदन योजना के तहत 1.45 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से रामलीला मैदान के दोनों ओर बरामदे बनाकर स्टेडियम स्टाइल में बैठने के लिए स्ट्रैप वाली ब्रेंच बनाई जाएंगी। रेड स्टोन पत्थर लगाकर बेंच आदि का निर्माण कार्य कराया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने पिछले दिनों रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण की मांग की। इस पर सरकार ने 1 करोड़ 45 लाख रुपये की योजना को मंजूरी दी है। योजना के तहत रामलीला मैदान के दोनों ओर बरामदे बनाकर स्टेडियम स्टाइल में बैठने के लिए ब्रेंच बनाई जाएंगी। लाइटिंग का कार्य भी कराया जाएगा। वहीं फुटपाथ पर रेलिंग लगेंगी।

दरअसल, उत्तर भारत के प्रमुख एवं ब्रज मंडल के ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में दर्शक आते हैं। यह मेला विजयादशमी के दूसरे दिन एकादशी को होता है, जिसमे हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश के दर्शक हिस्सा लेते हैं। इससे पूर्व 2 करोड़ 2 लाख रुपये खर्च कर भरत मिलाप चौक पर जर्जर हालत में पड़े फड़ों का जीर्णोद्धार, गुरुषगंज में लाइट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच, बेंच, रेलिंग आदि का कार्य कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें