फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: अब श्रद्धालुओं से बस एक कॉल की दूरी पर पर्यटन पुलिस, करें फोन और सहायता उपलब्ध; नोट कर लें नंबर

Sat, 30 Mar 2024 08:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा के प्रमुख मंदिरों के बाहर, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर पर्यटन थाने के नंबर अंकित होंगे। पर्यटन थाना प्रभारी और थाना कार्यालय को सीयूजी नंबर दिया गया है। 
विज्ञापन
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक अब परेशानी आने या राह भटक जाने पर पर्यटन पुलिस को फोन करके मदद ले सकते हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए वृंदावन में स्थित जिले का पर्यटन थाने और थाना प्रभारी को सीयूजी नंबर आवंटित किया गया है।

विज्ञापन


मथुरा के मंदिरों, धार्मिक स्थल वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, गोकुल, महावन, बलदेव, नंदगांव आदि स्थलों पर दर्शन और घूमते वक्त किसी तरह की परेशानी होती है या वह रास्ता भटक जाते हैं तो वह फोन कॉल पर्यटन पुलिस की सहायता ले सकते हैं। पुलिस विभाग द्वारा वृंदावन स्थित पर्यटन थाने को सीयूजी नंबर 7839003568 और थाना प्रभारी को भी 7839003658 सीयूजी नंबर आवंटित किया गया है।

इन जगहों पर लिखे रहेंगे नंबर

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा दो सीयूजी नंबर थाने को पर्यटन थाने को आवंटित किए गए हैं। इसमें एक मोबाइल नंबर पर्यटन थाने के कार्यालय पर रहेगा और दूसरा थाना प्रभारी निरीक्षक के पास रहेगा। मथुरा जनपद में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए इन सीयूजी नंबरों को प्रमुख मंदिरों के बाहर और आसपास, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर बोर्ड अंकित किए जाएंगे, ताकि पर्यटकों को परेशानी होने पर वह पर्यटन पुलिस की सहायता ले सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें