फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा गार्ड और श्रद्धालुओं के बीच चले लात-घूंसे, गोस्वामी ने किया फेसबुक लाइव

Sun, 17 Mar 2024 09:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा गार्ड और श्रद्धालुओं के बीच जमकर लात-घूंसे चलें। घटना का गोस्वामी ने फेसबुक लाइव कर दिया। इससे वीडियो वायरल हो गया। 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा गार्ड और श्रद्धालुओं के बीच चले लात-घूंसे - फोटो : वीडियो से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण के लिए द्वार पर तैनात निजी सुरक्षा गार्ड और श्रद्धालुओं के बीच झगड़ा हो गया। दोनों के बीच मंदिर के अंदर लात-घूंसे चले। तभी मंदिर के एक सेवायत गोस्वामी ने इस घटना का फेसबुक लाइव कर दिया। इससे यह मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। 

विज्ञापन


वीडियो में श्रद्धालुओं को आगे बढ़ाने के लिए निजी सुरक्षा गार्ड द्वारा धकेला जा रहा था। तभी श्रद्धालु और गार्ड के बीच कहासुनी होती नजर आ रही है। कुछ श्रद्धालुओं ने गार्डों के साथ मारपीटभी कर दी। सुरक्षा गार्ड ने भी श्रद्धालुओं को लात घूसों से मारा।  

गर्भ गृह में विराजमान बांके बिहारी के सामने ही गार्ड और श्रद्धालुओं में लात घूंसे चले। मौजूद पुलिसकर्मी झगड़े को निपटाते नजर आए। इस दौरान मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने घटना को फेसबुक पर लाइव कर दिया। जो कि कुछ समय के बाद वायरल हो गई। 
विज्ञापन


बांके बिहारी मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि उनके द्वारा लाइव शनिवार सुबह के समय किया गया था। मंदिर के निजी गार्ड श्रद्धालुओं को निकास द्वारा एक पर बाहर की ओर लोगों को धकेल रहे थे। तभी कुछ श्रद्धालुओें ने इसका विरोध किया। इसी को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। 

इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेद्र कुमार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि मंदिर में विवाद हुआ है तो उसकी जांच की जाएगी। पीड़ित द्वारा तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें