फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने मंच से कराए ब्रज की होली के दर्शन

विज्ञापन
खजानी वूमेन इंस्टिट्यूट के वार्षिक उत्सव में फूलों की होली का मंचन करतीं छात्राएं। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। खजानी वुमेन इंस्टीट्यूट के वार्षिकोत्सव में इस बार अतुल्य भारत के प्रति समर्पित भारत की एकता, अखंडता और समृद्ध विरासत को दर्शाया गया। वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से लोगों को संदेश दिया।
विज्ञापन

बीएसए कॉलेज प्रांगण में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। छोटे-छोटे बच्चे जब गोवा की संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए मंच पर चढ़े तो उपस्थित दर्शक तालियां बजाने के लिए मजबूर हो गए। उन्होंने समुद्र तट को साफ रखने का संदेश देकर एक सकारात्मक प्रभाव छोड़ा। ब्रज की सांझी कला को प्रस्तुत करते हुए राधा-कृष्ण व गोपियां मंच पर अवतरित हुए। राधा कृष्ण और गोपियों ने ब्रज की होली का दर्शन कराते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बनारस के वैभव को दिखाते हुए बनारसी सिल्क कपड़े से बने नीले व ग्रे परिधानों को दर्शकों के सामने रैम्प पर उतारा गया। साथ ही नमामि गंगे का संदेश भी छात्राओं द्वारा दिया गया। पंजाब की फुलकारी और कुड़ियां के अनोखा संगम ने दर्शकों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में हिमाचल, बिहार, दक्षिण भारत, रंगीला राजस्थान की मांटी को दिखाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डायरेक्टर शिप्रा राठी ने संस्था की वार्षिक रिपोर्ट दी। विभिन्न विषयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को उनकी माताओं के साथ सम्मानित किया। समारोह में मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मेंत्रैय, सीमा नागेंद्र प्रताप, बबिता अग्रवाल, डॉ. चारू जैन, केजी माहेश्वरी, डॉ. हरी मोहन माहेश्वरी, शोभित माहेश्वरी, मोहिनी भाटिया, रूपा शर्मा, नेहा गर्ग, सुजाता माहौर, हर्षिता कुमारी, अर्शी सैफी, अंजू सिंह, द्रोपदी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें