फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: केशीघाट का किया सौंदर्यीकरण, घाटों पर की बैरिकेडिंग

विज्ञापन
यमुना घाट पर की बेरिकैडिंग।
विज्ञापन
वृंदावन। केशीघाट पर महीनों से पड़ी गाद को हटाकर साफ कर दिया गया है। इसके यमुना के घाटों की सुंदरता और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं में भी इजाफा किया है। यमुना में स्नान करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए अस्थाई बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। इसके अलावा यम द्वितीया पर स्नान को लेकर भी सुविधाएं की गई हैं। तीर्थयात्रियों की सुविधाओं में कभी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इससे यमुना में डूबने की घटनाओं पर पूरी तरह से अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

यमुना स्नान के बाद महिलाओं और युवतियों के लिए तीन स्थाई चेंजिंग रुम बनाए गए हैं। संभावित भीड़ की अधिकता को देखते हुए दो अस्थाई चेंजिंग रुम भी तैयार किए गए हैं। यमुना की तलहटी में बैरिकेडिंग की गई है। सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक ने बताया कि नगर निगम तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को लेकर बेहद गंभीर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें