फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी: सवालों के सही जवाब में जिले की बेटी ने जीते 25 लाख

विज्ञापन
मथुरा। केबीसी में अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ मथुरा की बेटी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। 13 सवालों के सही जवाब देकर पारसौली की बेटी ने केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) रियलिटी शो में 25 लाख रुपये जीते हैं। इस दौरान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उनका हौसला भी बढ़ाया। शो में अच्छा प्रदर्शन करने से परिजन गदगद हैं।
विज्ञापन

पारसौली गांव की निवासी चांदनी का परिवार गांव में ही रहता है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए कर रही हैं। उनके पिता सेवानिवृत्त सैनिक हैं और मां घर का काम संभालती हैं। परिजनों ने बताया है कि चांदनी ने इस शो में न केवल अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन किया, बल्कि अपने स्टार्टअप सारथी को भी प्रमोट किया। यह एक ऐसा एप है जो विशेष रूप से बुजुर्गों और दिव्यांग व्यक्तियों की मदद करता है।
रियलिटी शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने चांदनी की प्रतिभा और उनके स्टार्टअप की सराहना की। बिग-बी ने चांदनी को आश्वासन दिया कि वह व्यक्तिगत रूप से उनके स्टार्टअप को फंड और समर्थन दिलाने में मदद करेंगे। चांदनी की यह उपलब्धि केवल केबीसी तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने हाल ही में साइकिल थॉन 2023 में कांस्य पदक भी जीता है। क्षेत्र की बेटी की उपलब्धि के बाद क्षेत्र के विधायक योगेश नौहवार ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें