फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफाइनरी में आयोजित हुआ कवि सम्मेलन

Tue, 12 Jan 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रिफाइनरी द्वारा मनाए जा रहे हिंदी सप्ताह में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। एसएम वैद्या महाप्रबंधक प्रभारी मथुरा रिफाइनरी के निर्देशन में राजभाषा गतिविधियों के संबंध में चल रहे कार्यक्रम में कहा कि रिफाइनरी हिंदी में काम कराने के लिए अग्रसर है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हाल ही में इंडियन ऑयल के विभिन्न प्रभागों में नव नियुक्त हिंदी सहायक अधिकारियों के साथ बैठक कर और कवि गोष्ठी के माध्यम से हिंदी प्रयोग के बारे में बताया गया।

रिफाइनरी मुख्यालय से विजय शर्मा, बरौनी रिफ ाइनरी से शरद कुमार, हल्दिया रिफ ाइनरी से राजकुमार, पाइप लाइन मुख्यालय से रश्मि सिंह और नागेंद्र पंडित, विपणन विभाग के दीप कुमार, राजीव रंजन कुमार, आशुतोष झा, कृष्णानंद मिश्र और रुमा वर्मा ने काव्य पाठ प्रस्तुत किए। इसमें मथुरा के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. सोहनलाल शीतल, जेएन भीलवारे, प्रसिद्ध कवि मनवीर मधुर ने कविता के क्षेत्र में हो रहे नवीन प्रयोग पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


डॉ. वागीश गौतम वरिष्ठ प्रबंधक हिंदी और प्रशासन ने कहा कि अपने कर्मचारियों में सोए हुए कवि को जगाने के लिए समय-समय पर कवि गोष्ठयिां और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें