फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऑपरेशन सिंदूर पर वृंदावन में होगी कथा, पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना

Mon, 15 Sep 2025 10:22 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के वृंदावन में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की जाएगी।
 
विज्ञापन
वृंदावन में होगी भागवत कथा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में इस बार एक अनूठी भागवत कथा हो रही है। मध्य प्रदेश के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए कथा का आयोजन करा रहे हैं। साथ ही पांच शहीदों के परिजन को 51-51 हजार रुपये की सहायता राशि भी देंगे। ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित इस कथा में प्रतिदिन शहीदों को नमन किया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्री राकेश शुक्ला ने बताया कि केशव धाम में शुरू हुई कथा 21 सितंबर तक चलेगी। कथा का आयोजन तो सरस्वती दीदी कर रही हैं, उनका यजमान बनना तो उनका सौभाग्य है। 21 सितंबर को सामूहिक तर्पण का कार्यक्रम में रखा जाएगा। कथावाचक सरस्वती दीदी ने बताया कि 21 सितंबर को सर्व पितृ अमावस्या के मौके पर सुबह 8:00 बजे वृंदावन के यमुना तट स्थित केसी घाट पर पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: पथरी के दर्द का इलाज कराने आई महिला को हुआ प्रसव...पति ने किया हंगामा, बोला- मैं एक साल से घर से बाहर हूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें