फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कासगंज आगरा फोर्ट का इंजन हुआ फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
राया। कोहरे के कारण ट्रेनों का समय पर संचालन पहले से प्रभावित हो रहा है। ऐसे में रविवार सुबह कासगंज-आगरा फोर्ट का इंजन फेल हो गया, जिसके कारण ट्रेन स्टेशन पर करीब दो घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन

बताया गया है कि रविवार की सुबह कासगंज से चल आगरा फोर्ट जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अकसोली पर रुक गई। जांच में पता चला कि ट्रेन का इंजन फेल हो गया है। इसके बाद दूसरे इंजन से ट्रेन को आगे रवाना किया गया। राया रेलवे स्टेशन पर उसका समय 10 बजे है, लेकिन वह निर्धारित समय दो घंटा देरी यानी 12 बजे पहुंची। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ यात्रियों ने स्टेशन से बाहर निकल कर अन्य सवारी वाहनों से अपनी यात्रा पूरी की। मथुरा छावनी स्टेशन मास्टर हेमराज मीना ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण इंजन की पावर चली गई थी। बाद में दूसरे इंजन से ट्रेन को आगे रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें