फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजी छुट्टी रोटी रूठी ठोर ठिकाना छूट गया कोरोना बना लुटेरा चौराहे पर लुट गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) का 77वां स्थापना दिवस बुधवार को ऑनलाइन माध्यम से मनाया गया। इसमें देशभर के कलाकारों ने शामिल होकर अपनी प्रस्तुतियां दीं। संस्था के संरक्षक महेश चंद्र जैन ज्योति ने कहा कि जिस प्रकार संस्था की स्थापना के समय देश में अकाल और भुखमरी की स्थिति थी, उसी प्रकार आज भी देश में कोरोना संक्रमण और बंगाल के तूफान के कारण हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी रचना ‘रोजी छूटी, रोटी रूठी, ठोर ठिकाना छूट गया कोरोना बन गया लुटेरा चौराहे पर लूट गया’ की प्रस्तुति दी। इप्टा मथुरा के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने सभी सदस्यों से वर्तमान हालातों में गरीब, मजदूर और बेरोजगारों की आवाज को बुलंद करने की अपील की। रंगकर्मी संस्था के निदेशक देवेंद्र पाल ने कोरोना संक्रमण के बाद इप्टा के कलाकारों ने लोकगीतों के माध्यम से जन जागरण की तरीफ की।
पूर्व अध्यक्ष कमर रईस कुरैशी, उपाध्यक्ष वरिष्ठ रंगकर्मी प्रेमलता राजपूत, रंगकर्मी दिनेश दिवाकर व निमेश यादव ने सभी से एकजुट होकर जन संस्कृति को हथियार बनाते हुए वर्तमान हालातों से मुकाबला करने को कहा। इस दौरान प्रसिद्ध लोक गायक ओमप्रकाश डागुर ने लोकगीत के माध्यम से संस्था की स्थापना और उद्देश्यों का गायन किया।
विज्ञापन

रंगकर्मी साजन चतुर्वेदी, प्रमोद शर्मा, अनिल स्वामी, एसपी सिंह, बृजेश कुमार, पारस दीक्षित, सौरभ पॉल, गोपाल शर्मा, राहुल पाल, दीपक जादौन, गगन गौतम, अनुराधा गुप्ता, गीता, नीतू, देवेश और वेद प्रकाश शर्मा सारांश राजपूत आदि मौजूद रहे। इस स्थापना दिवस की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई गई जो संस्था के दिनेश दिवाकर व भूषण दिवाकर द्वारा तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें