फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कारसेवा होकर रहेगी, संत समाज अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाकुंड। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में संत समाज ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कारसेवा का संकल्प दोहराया है। जगद्गुरु प्रपणाचार्य अवधेशानंद महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा होकर रहेगी। उन्होंने कहा कि संत समाज इस संकल्प से पीछे हटने वाला नहीं है और मंदिर निर्माण की आवाज बुलंद की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को राधाकुंड स्थित चित्रगुप्त पीठ पर जुटे साधु-संतों के बीच उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि आस्था का प्रमुख केंद्र है। संतों का उद्देश्य किसी विवाद को बढ़ाना नहीं बल्कि न्याय और अपनी आस्था के अनुरूप मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना है।
इसके लिए संत समाज एकजुट है और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी जा रही है। अगर चार माह के अंदर न्याय व्यवस्था के अनुरूप कोई निर्णय नहीं आएगा तो कारसेवा होकर रहेगी। संतों ने संकल्प दोहराते हुए छह दिसंबर को कारसेवा करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें