फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जयपुर में हुई चैंपियनशिप में कप्तान सिंह ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया एवं दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के तत्वावधान में 23 से 27 मार्च तक एमएस स्पोर्ट्स स्टेडियम जयपुर में पैरा फेंसिंग नेशनल चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें जिले के खिलाडी ने कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कप्तान सिंह गुर्जर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने पूल में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब और पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में देवेंद्र कुमार, कु. सलोनी गुर्जर ने भी भाग लिया।
फेंसिंग खिलाड़ी कन्हैया गुर्जर ने बताया कि खिलाड़ियों को फेंसिंग (तलवार) के उपकरण स्पोर्ट्स स्कूल के सहयोग से उपलब्ध कराए गए। खिलाड़ी साई ट्रेनिंग सेंटर, अहमदाबाद (गुजरात) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी राकेश यादव, बीएसए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा, डॉ. जयसिंह चौहान, हरी मोहन रावत, छतपाल सिंह, शैलेंद्र कुमार, शिवम, शैलेश मिश्रा, सीपी सारस्वत, अमित गौतम आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें