फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की प्रदर्शनी में नहीं जाएंगी कनिष्क, भगवान बुद्ध की मूर्तियां

Thu, 22 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
बुद्ध (डमी)
विज्ञापन
मुंबई में आयोजित भारत की प्राचीन कला की प्रदर्शनी में मथुरा कला की मूर्तियां नहीं जाएंगी। छत्रपति शिवाजी संग्रहालय के आग्रह को राजकीय संग्रहालय ने ठुकरा दिया है। मामले से पुरातत्व विभाग को भी अवगत करा दिया गया है। 
विज्ञापन


मुंबई के छत्रपति शिवाजी संग्रहालय और राष्ट्रीय संग्रहालय दिल्ली की ओर से भारत की प्राचीन कला की मूर्तियों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसके लिए  मथुरा संग्रहालय से कुषाण काल के राजा कनिष्क की मूर्ति तथा गुप्ता काल के भगवान बुद्ध की ए फाइव मूर्ति सहित कुषाण काल की यक्ष, हेड (मूर्ति का सिर), भगवान बुद्ध की मूर्ति सहित उनका छत्तर भेजे जाने की मंाग की गई थी।

इस आग्रह पत्र पर राजकीय संग्रहालय के सहायक निदेशक डा.एसपी सिंह ने कनिष्क और भगवान बुद्ध की मूर्ति भेजने से इंकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि राजा कनिष्क और गुप्त काल की भगवान बुद्ध की मूर्ति विश्व में एक ही है। ऐसे में इन्हें संग्रहालय से नहीं भेजा जा सक त है। मामले में पुरातत्व विभाग दिल्ली को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें