फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बीन की धुन तो कहीं ढोल-नगाड़ो की आवाज से गूंजी कन्हैया की नगरी

विज्ञापन
मथुरा। शोभायात्रा में डोल नगाड़ों की धुन पर नाचतीं कलाकार। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर ढोल, नगाड़े, मृदंग, झांझ, मजीरे और डमरू की धुन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बांसुरी की मधुर ध्वनि पर ठुमकते कलाकार भक्तों को अलौकिक आनंद से आकर्षित कर रहे थे। झांकियों की ऐसी दिव्यता दिखी कि भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने आए भक्त भी आनंद से सराबोर होकर नृत्य करते दिखे।
विज्ञापन

शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार से ढोल बजाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। पोतरा कुंड, गोविंद नगर, डीग गेट होते हुए विभिन्न स्थानों से निकाली गई। लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा की भव्य और दिव्यता देखकर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के भी कदम ठहर गए। कहीं मयूर नृत्य तो कहीं ढोल नगाड़ों की आवाज गूंज रही थी। बांसुरी की धुन पर श्रद्धालुओं के कदम भी झूमने को मजबूर हो गए।
कई टोली संकीर्तन करते हुए चल रही थी तो कहीं राजस्थानी गुजरियों का नृत्य लोगों को आकर्षित कर रहा था। बहरूपिए भी अपनी प्रतिभा से लोगों को लुभाते रहे। बीन की आवाज भी लोगों के कानों में रस घोलती नजर आई। श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा व सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि शोभायात्रा सर्वप्रथम श्रीकेशवदेवजी के मंदिर में पहुंची। भगवान श्रीकेशवदेव को पोशाक शृंगार अर्पित करने के बाद मां योगमाया का पूजन कर पोशाक-शृंगार अर्पित किया। नाचते, झूमते, मस्ती में सराबोर रसिक भक्तजन ने श्रीगर्भ-गृह मंदिर में पोशाक अर्पित की।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी सीपी सिंह और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह, एमवीडीए सचिव अरविंद द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें