फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री कृष्ण की अपील पर हाजिर होंगे विपक्षीगण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण विराजमान के वाद में प्रतिवादी बुधवार को जिला जज की अदालत में हाजिर होंगे। इस मामले में श्रीकृ़ष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट तथा ईदगाह ट्रस्ट के पदाधिकारियों को प्रतिवादी बनाया गया है।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण विराजमान द्वारा अपनी जन्मभूमि पर मालिकाना हक प्राप्त करने के लिए सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में दावा किया गया था, जिसकी सुनवाई में दावा दाखिल नहीं हुआ था। इसके बाद उनके अधिवक्ताओं ने जिला जज की अदालत में दावा पेश किया। जहां इसे स्वीकार कर लिया गया। न्यायालय ने विपक्षीगण श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान सचिव तथा प्रबंध न्याची श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट तथा ईदगाह ट्रस्ट को प्रतिवादी बनाया था।
विगत तिथि को न्यायालय ने सभी को 18 नवंबर को न्यायालय में हाजिर होने के लिए कहा था। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि उनके अधिवक्ता मुकेश खंडेलवाल अदालत में पेश होंगे। उनके द्वारा अदालत द्वारा भेजे गए नोटिस की पुष्टि की जाएगी तथा अन्य पत्रावली न्यायिक प्रक्रिया के तहत प्राप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं ईदगाह मस्जिद कमेटी के सचिव अधिवक्ता तनवीर अहमद ने बताया कि वह न्यायालय में हाजिर होंगे। वहीं डीजीसी क्रिमिनल शिवराम तरकर ने बताया कि बुधवार को सभी प्रतिवादियों को हाजिर होने के लिए नोटिस दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें