फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रविरोधी लोगों के खिलाफ कानून करेगा अपना काम: कलराज मिश्र

Thu, 18 Feb 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू प्रकरण में कानून अपना काम कर रहा है। देश विरोधी नारे लगाने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। यह बात केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। वे गुरुवार को वात्सल्य महोत्सव में भाग लेने के लिए वृंदावन आए थे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश विरोधी नारे लगाने वाले लोगों का समर्थन करने वाले भी उतने ही दोषी हैं, जितना राष्ट्रविरोधी कार्य करने वाले। विपक्षी दल चाहे कितना भी राष्ट्रविरोधी लोगों का समर्थन करें लेकिन कानून अपना काम करेगा। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों पर कलराज मिश्र ने कहा कि यूपी में कानून नाम की कोई चीज नहीं है।

प्रदेश के हर हिस्से में गुंडों और बदमाशों का राज है। सपा शासन से जनता बुरी तरह त्रस्त है। 2017 में भाजपा उत्तरप्रदेश की सत्ता में पूर्ण बहुमत के साथ आएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार और भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें