फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश नगर और चैतन्य विहार कॉलोनी नगर निगम को होंगी हस्तांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण अब अपनी वृंदावन स्थित दो आवासीय कॉलोनियों को मथुरा-वृंदावन नगर निगम को हस्तांतरित करने जा रहा है। इसके लिए संयुक्त टीम ने संबंधित कॉलोनियों के सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की वृंदावन में चार आवासीय योजनाएं हैं। इनमें से राधापुरम कॉलोनी को विकास प्राधिकरण विगत वर्ष नगर निगम को हस्तांतरित कर चुका है। अब तीन आवासीय योजनाएं विकास प्राधिकरण के अधीन हैं। यहां की जनसुविधा का दायित्व विकास प्राधिकरण द्वारा पूरा किया जा रहा है। इन तीन आवासीय योजनाओं को सीमा विस्तार के दौरान नगर निगम की सीमा में आने के बाद विकास प्राधिकरण ने इन्हें नगर निगम को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव दिया था।
इसमें कैलाश नगर कॉलोनी, चैतन्य विहार कॉलोनी का अब हस्तांतरण होना है। इसके लिए नगर निगम, विकास प्राधिकरण, जल निगम, जल निगम सीवरेज और बिजली निगम के अधिकारियों की संयुक्त टीम का गठन किया था। अधिकारियों की संयुक्त टीम ने वृंदावन की दोनों कॉलोनियों के हस्तांतरण के लिए सर्वे की प्रकिया शुरू कर दी है। कैलाश नगर के सर्वे में सड़क और विद्युत की समस्या सामने आई है।
विज्ञापन

इस पर विकास प्राधिकरण ने नगर निगम को अधूरे कार्यों के लिए कुछ दिन पूर्व तैयार एस्टीमेट के मुताबिक भुगतान अथवा कार्य पूरे करने का प्रस्ताव दिया है। अपर नगर आयुक्त सतेंद्र तिवारी और एक्सईएन धीरेंद्र वाजपेयी ने बताया कि सर्वे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैलाश नगर का सर्वे किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें