फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कैबिनेट मंत्री के आने से ठीक पहले कार्यक्रम स्थल के भवन का गिरा छज्जा, मची अफरातफरी

Sun, 17 Sep 2023 09:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में कैबिनेट मंत्री के आने से ठीक पहले कार्यक्रम स्थल के भवन का छज्जा गिर गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। मंत्री के आने से पहले मलबा हटाया गया। 
विज्ञापन
Mathura News: कैबिनेट मंत्री के आने से ठीक पहले कार्यक्रम स्थल के भवन का गिरा छज्जा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार की सुबह अचानक जिला अस्पताल का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। इसके कुछ देर बाद ही यहां पर आयुष्मान भव पखवाड़े का शुभारंभ करने यूपी के कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण आना था। हालांकि रविवार होने की वजह से भीड़भाड़ नहीं थी। इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में आयुष्मान भव पखवाड़े का शुभारंभ होना था। इसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण को करना था। इसके कुछ देर पहले ही जिला अस्पताल के एक भवन का छज्जा अचानक गिर पड़ा। इसकी आवाज दूर तक हुई। आवाज होने पर सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल सहित स्टाफ के लोग बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ेंः- रील पहुंचाएगी जेल: थाने में कोतवाल की टोपी लगाकर रंगबाजी का बनाया वीडियो, अब नेताजी के नाती को ढूंढ रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के आने से पहले छज्जे के मलबे को वहां से हटाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके वर्मा ने बताया कि अस्पताल की इमारत लगभग 100 वर्ष पुरानी है। ऐसे में इमारत का कुछ हिस्सा जर्जर हो गया है। जो भी हिस्सा जर्जर हो चुका है। इसकी मरम्मत कराई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें